दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता
गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपने दो बच्चों के साथ एक विवाहिता लापता है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है। इस संबंध में विवाहिता के पति बीरबल दास ने मुफस्सिल थाना को लिखित जानकारी दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बीरबल दास का कहना है कि 23 जून की दोपहर लगभग एक बजे उसकी पत्नी 28 वर्षीया रेखा देवी अपने दोनों बच्चे 8 वर्षीया प्रीति कुमारी एवं 5 वर्षीय पियूष कुमार दास के साथ घर से निकल गयी। जब देर शाम तक उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क किया परंतु उसकी पत्नी बच्चों के साथ वहां भी नहीं पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.