दो बच्चों के साथ पत्नी हुईं फरार, थाना में दिया आवेदन
खगडि़या, जून 15 -- बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर दस ददरौजा गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर सादा ने सोमवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी पत्नी कंदुला देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दो बच्चों को लेकर किसी गैर मर्द के साथ फरार हो जाने की शिकायत की है। घटना गत 4 जून के रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसे पांच बच्चे हैं, जिसमें से उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ फरार हो गई है। पत्नी के गायब होने पर उसने दस दिनों तक परिवार के सदस्यों के साथ ही स्वयं उसकी खोज की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: दो बच्चों के साथ पत्नी हुईं फरार, थाना में दिया आवेदन इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.