महोबा, मई 1 -- महोबा। उर्मिल बांध में डूबने से हुई दो मौतों के बाद डेरा में कोहराम मच गया है। रितेश की तीन बहनों में 16 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय भूरा और 10 वर्षीय करिश्मा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मां ममता बदहाल हो गई है। रितेश के भाई विकास और पद्दी बताए जा रहे है। मृतक आर्यन के पिता मनीराम की पूर्व में मौत हो चुकी थी। आर्यन की चार बहनें है। आर्यन इकलौता भाई था। बहनों में 15 वर्षीय मुस्कान, 12 वर्षीय अंजली, 10 वर्षीय पीहू और 4 वर्षीय प्राची उर्फ पिच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- महोबा में बांध में डूबने से दो बच्चों की मौतडेरा में स्थिति डेरा की महिलाएं, पुरुष और बच्चे घटना के बाद बदहवास हो गए है। डेरा के लोगों का कहना है कि बस्ती के पास बांध के किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। दिन भर फेरी लगाकर मेहनत करने वाले डेरा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.