देवघर, मार्च 13 -- जसीडीह । जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते एक सप्ताह पूर्व दो बच्चों की मां के प्रेमी के साथ फरार होने के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर महिला के पति की ओर से थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाहर रहकर मजदूरी करती थी। उसी दौरान उसकी पहचान सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बाराटांड़, जारा निवासी एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। कुछ समय बाद महिला अपने घर लौट आई, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत जारी रही। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.