लखीमपुरखीरी, मई 25 -- सिंगाही। थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पति ने पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने, नगदी और जेवर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पड़ोस के व्यक्ति के साले मुनेश निवासी त्रिकौलिया थाना पढ़ुआ के साथ चली गई। आरोप है कि महिला घर में रखी करीब 30 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने महिला व युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।...