बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। नांगलसोती थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति ने प्रेमी संग फरार पत्नी की बरामदगी की मांग की है। आरोप लगाया कि पत्नी चार साल के पुत्र और नकदी, जेवर भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नांगल क्षेत्र के एक युवक ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को गांव निवासी दूसरे पक्ष का युवक फरार हो गया। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने चार साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है, जबकि दूसरा बच्चा घर पर ही है। इतना ही नहीं वह घर में रखी नकदी और आभूषण भी ले गई। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक व महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों की बरामदगी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.