दो बच्चों की मां ने फंदा लगा दी जान
मोतिहारी, मई 16 -- छौडादानो। दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में गुरुवार को एक महिला ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका पच्चीस वर्षीया अंबेरी खातून दो बच्चों की मां थी। उसका मायका भी दरपा थाना क्षेत्र के हीं पिपरा गांव में था। पांच साल पहले उसकी शादी तिनकोनी गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी सोनू मियां से हुई थी। दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भदौरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत यह भी पढ़ें- मिरहची में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.