अमरोहा, फरवरी 25 -- गजरौला, संवाददाता। दो बच्चों की मां ने सोमवार रात प्रेमी के साथ शहर के एक मंदिर में शादी रचा ली। जानकारी पर रामपुर से पहुंचे महिला के पति ने मंदिर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती व उसके प्रेमी दोनों के ही बालिग होने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा दोनों की शादी मंदिर में हो गई। जानकारी के अनुसार संभल जिले के एक गांव निवासी युवती की शादी आठ वर्ष पूर्व रामपुर जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। बताया जाता है कि इसी बीच विवाहिता की जान पहचान गजरौला निवासी एक युवक के साथ किसी शादी समारोह में हो गई। वहीं से दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और आपस में बात करने लगे। जानकारी विवाहिता के पति को हुई तो उसने विरोध जताना शुरू कर द...