बरेली, जून 18 -- नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां का अपने ही पड़ोस के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को महिला अपने एक बच्चे को लेकर कस्बे में आयी थी। इसी बीच उसने युवक को फोन कर बुला लिया। वह दोनों बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे और एकांत में बैठकर मौज मस्ती करने लगे। लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना विहिप नेताओं को दे दी जिस पर पहुंचे विहिप नेताओं ने खूब हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन दोनों को थाने ले आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...