समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी दो बच्चों की मां ने मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत में पतैली के धमुआ निवासी फोटो कापर की पत्नी रूपा देवी ने कहा है कि विगत 9 दिसंबर को पड़ोस के कतिपय आरोपी ने एकमत होकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अकेली दो बच्चों को लेकर घर पर रहती है। आरोपी मनबढ़ू प्रवृत्ति के हैं। वे तंग तबाह करने की नीयत से गाली-गलौज और मारपीट किया करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.