मोतिहारी, जून 20 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत कवलपुर गांव से दो बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पति जय किशुन सहनी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आवेदन में जय किशुन सहनी ने बताया है कि उसकी शादी मई 2019 में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्र और एक पुत्री हुई। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह मजदूरी करने बेंगलुरु चला गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फुरसतपुर बैरिया निवासी दो महिलाएं कलावती देवी और रिया देवी उसके घर आई थीं। यह भी पढ़ें- दो बच्चों की मां के अपहरण में एफआईआर हुई दर्ज दोनों महिलाएं उसकी पत्नी की रिश्तेदार बताई जाती हैं। आर...