दो बच्चों की मां का फंदे से लटका मिला शव
सोनभद्र, जून 5 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।रजधन गांव निवासी 30 वर्षीय रानी पत्नी श्यामसुंदर वर्मा का शव उनके कच्चे मकान के अंदर बडेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जाता है कि काफी देर तक रानी घर से बाहर नहीं निकलीं, जिस पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पीआरबी 112 और चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.