दो बच्चों का पिता बना दूल्हा, बारात निकलने से ठीक पहले बच्ची ने अरमानों पर फेरा पानी
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), मई 19 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला और फिल्मी शादियों जैसा मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों के पिता ने अपनी पहली शादी छुपाकर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी ही मासूम बेटी ने इसे नाकाम कर दिया। बारात निकलने से चंद घंटे पहले दुल्हन के घर पहुंचे बच्ची के फोन कॉल ने 'दूल्हे राजा' की सारी योजना पर पानी फेर दिया। बच्ची ने फोन पर सीधे कहा, "आपके यहां जो दूल्हा बनकर आ रहे हैं, वो मेरे पापा हैं..."। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन के घर सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते शादी की खुशियाँ हंगामे में बदल गईं, मामला थाने पहुंचा और अंततः पंचायत ने आरोपी दूल्हे पर 5.20 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोकते हुए दोहरी चोट दे दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.