हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- मुस्करा हमीरपुर। शराब के आदी पल्लेदार ने मंगलवार की शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी खेतों में चारा लेने और बच्चे बाहर खेल रहे थे। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। कस्बा के चारथोक निवासी अनिल राजपूत ने बताया कि वह तीन भाई हैं। मंगलवार शाम लगभग 4.30 बजे उसके बड़े भाई 36 वर्षीय अखिलेश ने अपने सूने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि तीनों भाई अलग-अलग अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। अखिलेश के दो बेटे हैं जो कि घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं थे और पत्नी खेत में चारा लेने गई थी। अखिलेश नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था और शराब पीने का लती था। आज भी शराब के नशे में चूर था। दोपहर लगभग दो बजे के आसपास अपने घर आया था। शाम को खेत से लौटी उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.