बिहारशरीफ, मार्च 9 -- दो बच्चों का पिता छात्रा से छेड़खानी में चढ़ा पुलिस के हत्थे शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह शहर के चकदिवान मोहल्ले का रहने वाला है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। कोचिंग जाने के दौरान मनचला कई दिनों से छात्रा का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगता था। इतना ही नहीं उसका हाथ पकड़ लेता था। मनचले की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब शिकायत करने गये तो मनचला मारपीट पर उतारु हो गया। बाद में परिजन ने पुलिस से इसकी शिकायत की। मनचले को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.