हाथरस, मार्च 25 -- सिकंदराराऊ/हाथरस। जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव भाटीकरा में मंगलवार को दो बच्चे कुपोषित मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। टीम द्वारा परिजनों से जानकारी लिए जाने के साथ ही दोनों ही बच्चों को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में स्थित इमरजेंसी में लाया गया। लेकिन दोनों बच्चे शारीरिक तौर पर कमजोर थे। यह देख चिकित्सक के भी होश फाख्ता हो गए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की गहनता के साथ जांच करने के बाद उन्हें बागला जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती करने के लिए सलाह दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कुपोषण मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी कुपोष...