पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के नावाटोली स्थित कोयल नदी के पुल से बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह दो बच्चे के संग पुल पर पहुंची और बच्चों को पुल पर छोड़कर खुद कोयल नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास की। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर स्थिति में महिला को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है जहां गहन इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह गेठा निवासी शशि चंद्रवंशी की 28 वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। एमआरएमसीएच टीओपी के प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके होश में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। महिला के पति शशि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.