बांका, मार्च 22 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार स्थित मायके से एक 2 बच्चे की मां का अपहरण हो जाने के मामले में सुइयां थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी पति ने बेलहर थाने में प्रताहमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा कि वह परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुछ दिनों से दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। 18 मार्च को उनकी शाली ने सूचना दिया की उनकी पत्नी घर में नहीं है। खोज करने के दौरान पता चला की सुइयां थाना अंतर्गत तेतरिया गांव के शंभू मंडल का पुत्र अमित कुमार मंडल उनकी पत्नी का अपहरण कर साथ ले गया है। जब वह शिकायत करने उसके घर गया तो मीना देवी और शंभू मंडल ने गाली गलौज किया और मारपीट पर उतारू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.