गिरडीह, अप्रैल 26 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में दो बच्चे के पिता द्वारा दो बच्ची की मां को भागकर ले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दूसरे मर्द के साथ फरार हुई महिला के पति ने शनिवार को तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरखरी पंचायत के गादी बरदधरान गांव के निवासी दिलीप राय की शादी बेबी कुमारी नामक लड़की के साथ 2015 में हुई थी। दोनों का शादीशुदा जिन्दगी काफी खुशहाल चल रहा था। दिलीप और बेबी देवी की दो छोटी-छोटी बेटियां भी है। किंतु गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण दिलीप राय दो-तीन साल पहले कमाने के लिए बेंगलुरु चले गए थे। दिलीप बेंगलुरु में ही किसी चप्पल की फैक्ट्री में काम करते थे। इसी दौरान मोबाइल के जरिए बेबी देवी की जिंदगी में लोकाय नयनपुर थाना क...