समस्तीपुर, मार्च 10 -- समस्तीपुर। चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में संदिग्ध हालात में भटकती मिलीं। मोहल्ले के लोगों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बच्चियों ने अपना घर और पता बताया। बच्चियों ने लोगों को बताया कि एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठा लिया और समस्तीपुर ले आया। किसी तरह मौका पाकर वे वहां से भाग निकलीं और मगरदही मोहल्ले तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भागे-भागे पहुंचे। दोनों बच्चियों को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां घर से स्कूल गई थीं। स्कू...