दो बंधुआ मजदूरों को छोड़कर भागे लोग
उरई, मई 16 -- सिरसाकलार। संवाददाता कस्बे में बंधुआ मजदूर मुक्ति अभियान के बीच कस्बे के मुख्य चौराहे पर कोई अज्ञात व्यक्ति दो बंधुआ मजदूरों को रात के अंधेरे में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। दोनों युवकों की मानसिक स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण वे कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ हैं।कस्बे के लोगों ने जब दोनों युवकों से बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपना नाम अफसर और मोहम्मद अनीश बताया। जब उनसे पूछा गया कि वे कहाँ के रहने वाले हैं और यहाँ कैसे पहुंचे, तो वे टूट-फूटकर सिर्फ बिहार पटना ही बोल पा रहे हैं। उन्हें यहाँ कौन छोड़कर गया, इस सवाल पर वे सहमे हुए लहजे में सिर्फ बाबू नाम ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- किशोर को बाल कल्याण समिति को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.