शाहजहांपुर, मार्च 21 -- पुवायां। नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया के रहने वाले अभय पुत्र रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 13 मार्च को उनके घर पर कोई नहीं था। तभी कुछ अज्ञात लोग सीढ़ी लगाकर घर पर चढ़ गए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखें एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक सोने की अंगूठी, और 7000 नगद चोरों ने चोरी कर ली है, और इसी रात उनके पड़ोस में रहने वाले नन्हेंलाल पुत्र फूलचंद के घर पर भी कोई नहीं था चोरों ने कमरे की कुंडी काटकर बक्से के अंदर रखे पायल, पुरानी चांदी, चांदी के सिक्के और 7300 की नकदी चोरी कर ली। सुबह आकर पता लगा कि दोनों मकानों में चोरी हो गई। इधर-उधर तलाश करने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.