दो बंद मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर चोरी
कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। गांव नेकपुर नादेमऊ निवासी मधु देवी पत्नी सोनू चौहान वर्तमान में सौरिख के तिर्वा रोड स्थित अपने मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 मई को अपनी बहन के घर भिंड, मध्यप्रदेश गई थीं। घर पर ताला बंद था। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़ नकदी सहित आठ लाख के जेवरात की चोरी गुरुवार दोपहर वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी सोने की चेन, हार, झुमकी, मंगलसूत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.