गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र के दो फ्लैटों का ताला तोड़कर गहने और नगदी चोरी कर ली गई। नंदग्राम के रहने वाले राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल को वह और उनका पड़ोसी मनोज कुमार पासवान फ्लैट बंद कर ड्यूटी पर गए थे। उनका बेटा आदित्य शर्मा करीब दो बजे स्कूल से घर वापस आया तो उसने देखा कि दोनों घरों के ताले टूटे हुए हैं। आदित्य ने इसकी सूचना उन्हें दी। फ्लैटों से नगदी और गहने चोरी कर लिए गए। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.