गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को खोड़ा में चल रही दो अचार फैक्टरियों पर छापेमारी की। यहां सड़ी हुई हालत में अचार मिला। एक फैक्टरी दिल्ली पुलिस का सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) चला रहा था। दोनों जगह से नमूने लेकर 3400 किलोग्राम अचार नष्ट कराया। 8800 किलोग्राम नमक जब्त किया है।

छापेमारी का कारण खाद्य सुरक्षा विभाग को खोड़ा में गलत तरीके से अचार बनाने की सूचना मिली थी। जिला अभिहित अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में सोमवार दोपहर दो जगह पर छापेमारी की गई। खोड़ा के मास्टर पार्क मोहल्ले में संचालित राहुल अचार वाले के प्रतिष्ठान पर टीम पहुंची, जहां भैंस के तबेले में गंदगी के बीच अचार बनाया जा रहा था। मौके पर इसके मालिक जसवीर सिंह मिले, जो दिल...