वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन ने भारतीय रेलवे में दो फीसदी पदों को सरेंडर करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। फेडरेशन के महासचिव सर्वजीत सिंह एवं रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि रेलवे पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रही है। ऐसे समय में पदों को समाप्त करना न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि इससे रेलवे की कार्यक्षमता और सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की री-इंगेजमेंट प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सीसीटीएस लेवल-6 के 75 प्रतिशत पद सेलेक्शन मोड से भरे जाएंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...