वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगरीय विद्युत वितरण खंड चेतमणि के न्यू रामनगर उपकेंद्र से मंगलवार को सप्लाई चौपट रही। पंप कैनाल की नई लाइन बनाने और नया पोल लगाने के लिए टेंगरा मोड़ और भीटी फीडर से जुड़े 42 ट्रांसफार्मर बंद रहे। ट्रांसफार्मरों के बंद होने से बाईपास, शंकर नगर कॉलोनी, ताहिरपुर, मिलकीपुर, मीनाक्षी नगर कॉलोनी, आदित्य नगर कॉलोनी, भीटी, शस्त्री नगर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कार्य पूरा होने के बाद टेंगरा मोड़ फीडर के 26 ट्रांसफॉर्मर लगभग शाम छह बजे चालू हुए। टेंगरा मोड़ फीडर शाम 4.54 मिनट पर बंद किया गया था। भीटी फीडर से जुड़े 16 ट्रांसफॉर्मरों से रात 7.45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। भीटी फीडर दोपहर लगभग तीन बजे बंद किया गया था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नए निर्माण कार्...