सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज आंधी पानी के मौसम में बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। आए दिन मेन लाइन या लोकल फाल्ट होने से कई कई घंटों की कटौती का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। सोमवार को लालकुर्ती और ग्वालमंडी फीडर का ब्रेक डाउन लेना पड़ा। जिस वजह से स्वरूप नगर, सदर बाजार और गुरुनानक कॉलोनी मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। जिस वजह से 10 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार देर रात भवानीपुर के शास्त्री नगर में लाइट गुल हो गई। काफी देर तक लाइट न आने पर लोगों ने जानकारी की। साथ ही समस्या के संबंध में बिजली विभाग को जानकारी भी दी। लगभग चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस अघोषित कटौती के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पानी की सप्लाई ठप होन...