दो फीट जमीन के लिए हो रही पंचायत में लोगों पर चढ़ाई स्कार्पियो, 3 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिसं। यूपी में जौनपुर के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद की पंचायत के दौरान एक पक्ष के युवक ने स्कार्पियो से वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दो ने मौके पर जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल हुए छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार की हालत गंभीर है।घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घटना में मृत इंदू देवी के पति मनोज यादव की तहरीर पर आरोपी राम यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतकों में ससुर, बहू और बेटा शामिल हैं। वहीं डीएम उमेश मिश्रा ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। केवल दो फीट जमीन के विवाद में पंचायत हो रही थी। पुलिस के अनुसार, श्रवण और नरेंद्र यादव भाई हैं। दोनों परिवार के बीच दो फीट जमीन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.