संभल, फरवरी 6 -- शहर में आवाजाही इन दिनों रेलवे फाटकों की वजह से लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। तीन प्रमुख फाटकों में से दो बंद होने के कारण पूरे ट्रैफिक का दबाव एक ही फाटक पर आ गया है। नतीजा यह है कि महज दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। करीब डेढ़ साल से ओवरब्रिज निर्माण के चलते मंडी फाटक (36 बी) बंद पड़ा है। वहीं कब्रिस्तान के पास वाला फाटक ट्रैक पर चल रहे कार्य के कारण पिछले दो दिनों से बंद है। ऐसे में शहर में आने-जाने के लिए अब केवल बेहटरी रेलवे फाटक (34) ही एकमात्र विकल्प बचा है। यह फाटक जब भी ट्रेन गुजरने के लिए कुछ मिनटों के लिए बंद होता है, तो उसके बाद आधा घंटे तक जाम खुलने का नाम नहीं लेता। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शहर के भीतर के मोहल्लों से होकर न सिर्फ च...