बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन ने बोतल बंद पानी की बिक्री करने वाली जिले की दो फर्म के उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दी है। जनवरी 2025 में अभियान के दौरान लिए गए नमूने में इन दोनों फर्म के पानी की रिपोर्ट फेल हो गई थी। जांच में पानी में हानिकारक कोलीफार्म बैक्टीरिया व मरकरी मिला था। जानकारों का कहना है कि इससे पेट में संक्रमण होता है तथा स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। एफडीए के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। जिन दो फर्म की बिक्री पर रोक लगाई गई है, उसमें से एक वर्तमान में बंद चल रही है, जबकि दूसरी फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पानी की जांच व कार्रवाई प्रदेश स्तर पर की गई है। इसकी रिपोर्ट के बाद शासन सकते में है। यही कारण है कि जिले के अधिकारी कार्रवाई के संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.