फरीदाबाद, फरवरी 25 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में 12वीं हरियाणा बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। पुलिस ने एक सीएचसी संचालक और असली छात्र को भी गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर सदर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा बुधवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालाहेड़ी स्थित केंद्र नंबर-32 पर चल रही थी। परीक्षा के दौरान औचक जांच और दस्तावेजों की स्कैनिंग में दो परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर में गड़बड़ी मिली। केंद्र अधीक्षक अमित कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को अलग किया और पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि एक नाबालिग छात्र लखनाका निवासी असली छात्र शाहबाज की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि अडबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.