पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बीएनसी कॉलेज धमदाहा के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक मो सब्बीर आलम ने दो फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ धमदाहा थाना में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि सीबीसीएस स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान दो अलग-अलग तिथियों को गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। 28 अप्रैल को प्रथम पाली थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र को दूसरे छात्र के स्थान पर बैठकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जांच में वास्तविक परीक्षार्थी निक्कू कुमार के जगह छात्र रुपेश कुमार को पकड़ा गया। वहीं 29 अप्रैल को प्रथम पाली स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में भी एक छात्र को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि कृष्णा कुमार के स्थान पर कोई दूसरा ही छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.