देवघर, मई 22 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कुरमटांड़ निवासी प्रफुल्ल महतो व टेहुनियां गांव निवासी अशोक प्रसाद यादव लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपने-अपने घरों के आसपास मौजूद हैं। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिेहार, कुर्की-जब्ती की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...