मोतिहारी, मई 29 -- आदापुर, एक संवाददाता। नकरदेई पुलिस ने अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिरिसिया माल गांव निवासी रौशन कुमार उर्फ रौशन सिंह तथा भवानीपुर मौजे गांव निवासी सुनील राय शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रौशन कुमार नकरदेई थाना कांड संख्या 62/25 में नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वहीं सुनील राय के विरुद्ध न्यायालय से लाल वारंट निर्गत था।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए ...