आदित्यपुर, मई 21 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आपराधिक मामलों के दो फरार वारंटी अभियुक्त राममड़ैया के काशीनाथ कुम्हार व मांझीटोला के अमित कुमार साहु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियेां को धर दबोचा। यह भी पढ़ें- दो इस्तेहार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...