समस्तीपुर, मार्च 14 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा जग निवास शर्मा एवं रहमत खां ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए सारी गांव से प्राथमिकी अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं अकबरपुर गांव से बाल किशुन सहनी को भी पकड़ लिया गया। दोनों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.