पुूर्णिया, मई 13 -- बिहार के पूर्णिया जिले में एक पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के संग मिल पति की हत्या कर दी है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली शातिर महिला अब कानून के शिकंजे में है। दरअसल पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि पांच मई को गणिता देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति 40 वर्षीय गजेंद्र मंडल के लापता होने की सूचना दी थी। इस आधार पर जानकीनगर थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि सात मई को वरुणेश्वर वितरणी नहर के पश्चिमी बांध ...