हाथरस, मई 24 -- हसायन। क्षेत्र के दो अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को सुबह 9.30 बजे कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा। जिसके चलते दोनों ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया। क्षेत्र के जलेसर-सिकंद्रराऊ मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार निर्धारित समय से ढेड़ घंटा बाद तक भी कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया। दूसरी ओर हसायन कस्बा से इन्द्रनगर सिकतरा महासिंहपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पर भी सुबह 9.30 बजे तक कोई स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक मौजूद नहीं था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- पांच घंटे में सिर्फ एक मरीज का पंजीकरण, लैब कर्मी को मरीज बनाकर खिंचवाई फोटो प्रति माह के प्र...