दो प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, उनकी जगह पोस्टिंग नहीं
जमशेदपुर, जून 19 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें जिला भूअर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा और कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज शामिल हैं। जिले में आठ की जगह मात्र तीन कार्यपालक दंडाधिकारी हैं, इनमें से भी एक का तबादला हो जाने की वजह से समस्या पैदा होगी। सुदिप्त राज की पोस्टिंग रांची जिले में सीओ के रूप में हुई है जबकि गुंजन सिन्हा की पोस्टिंग अब उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में होगी क्योंकि उनकी सेवा संबंधित विभाग को चली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.