बाराबंकी, मार्च 18 -- मसौली। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को दो प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने हल्का दरोगा रमेश चंद्र और सिपाही मिथुन को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से सोमवार की रात चोरी तीन वध प्रतिबंधित मवेशियों में से दो के अवशेष मंगलवार को गांव से कुछ दूर खेत में मिले थे। कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशी के मांस की सैंपलिंग करा कर अवशेष को जमीन में दबवा कर नष्ट कराया। पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।घटना की जानकारी होते ही मौके पर एएसपी उत्तरी विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.