वाराणसी, मार्च 7 -- आवश्यक : अदिति के कथक से सजी वरुणा संध्या फोटो : 07 AK 07 : वरुणा संध्या में शनिवार को कथक करतीं अदिति चटर्जी।वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की साप्ताहिक वरुणा संध्या में शनिवार को अदिति चटर्जी का भावपूर्ण कथक नृत्य हुआ। उन्होंने पारंपरिक कथक के साथ होली के पारंपरिक गीतों पर भावनृत्य भी किया। कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में हुए आयोजन के उपरांत कलाकार को प्रमाणपत्र सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया।रमा सिंह ने बीएचयू वीटी में गाए भजनवाराणसी। बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रमा सिंह ने शनिवार को भजन गायन किया। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद 'हर हर महादेव', 'शिव कैलाश के वासी' और 'का लेके शिव के मनाईब हो' आदि भजन प्रस्तुत किए। रमा सिंह की बीएचयू वीटी में यह पहली प्रस्तुति रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.