चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली, संवाददाता । डीएम चन्द्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिये अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत पुलिस की ओर से सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाने और जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बलुआ और शहाबगंज पुलिस ने दो अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। इन दोनों पेशेवर अपराधियों बलुआ थाना क्षेत्र के कांधी ग्राम निवासी राधेश्याम राजभर और शहाबगंज थाने के सिंघरौली निवासी सेवालाल उर्फ लोहा सिंह चौहान को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया है। अगर इसके बाद भी कोई जिले की सीमा में भटकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.