हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दो पेटी देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई आरती के मुताबिक बुधवार रात प्रेम टाकीज के गेट के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़ गया। पुलिस ने युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से दो पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहित कश्यप निवासी राजेन्द्रनगर राजपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.