दो पूर्व जिलाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
बलिया, सितम्बर 20 -- बलिया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा शनिवार को जारी की गई जिला प्रभारियों की सूची में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव को देवरिया तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम की घोषणा हुई थी, उसमें जिले के किसी कार्यकर्ता को क्षेत्रीय टीम में स्थान नहीं मिला था, जिसे लेकर कई पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी थी। अब दो वरिष्ठ नेताओं को गोरखपुर क्षेत्र के देवरिया और संतकबीरनगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.