बांदा, जून 3 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले 02 पीड़ितों के खाते में कुल 1.17 लाख रुपये वापस कराये हैं । प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र चुनकी द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी के प्रसव से जुड़े कार्य के दौरान साइबर ठगों द्वारा आशा बहु बनकर झांसा देकर 56,991 रुपये की ठगी कर ली गई है। इसी तरह थाना पैलानी क्षेत्र की रहने वाली सोनाली सिंह के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने की ठगी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी । यह भी पढ़ें- गलत नंबर पर ट्रांसफर हुई रकम पुलिस ने कराया वापस दोनों मामलों में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हु...