उरई, मार्च 9 -- कालपी। कालपी व महेवा पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने 122 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी उदनपुरा में डॉ. अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 82 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही पीएचसी महेवा में डॉ शेख शहरयार, मनीष, कमलेश की मौजूदगी में आयोजित मेले में 40 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. पोरवाल ने नागरिकों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मौसम बदल रहा है बदलते हुए मौसम के दौरान बीमारी उत्पन्न होती है इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य सतर्क रहें तथा दीवार होने की स्थिति में डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां लेते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.