उरई, मार्च 30 -- कालपी। संवाददाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 102 मरीजों का उपचार करके बदलते मौसम में स्वास्थ के प्रति परामर्श दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी शर्मा ने घूम-घूम मेलों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय टीम को आवश्यक निर्देश दिये।जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 64 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 39 पुरुष तथा 25 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 7 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 8 व 8 मरीजों की जांच की गयी। महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। मेले में टेबलेट और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.