अररिया, अप्रैल 22 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना पुलिस ने दो पियक्कड़ व दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के भरगामा में शराब पीकर उत्पात मचा रहे पवन ऋषिदेव एवं श्यामदेव राम को अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एएसआई वकील राम व सशस्त्र बल के जवान ने मौके से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। गुप्त सूचना के आधार पर खजुरी निवासी मो. गोनर मियां के पुत्र मो. मुसा तथा कैली मियां के पुत्र मो. गोनर उर्फ युसुफ को एसआई रौशन कुमार, एएसआई वकील राम व सशस्त्र बल के जवान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- दो नशेड़ी व दो फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्या...