दरभंगा, फरवरी 11 -- केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सदन राम के नेतृत्व में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के लैला चौड़ रजवान मोड़ के पास से सुनील यादव व किशन कुमार यादव को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों बांध बस्ती थाना मब्बी के रहने वाले हैं। न्यायालय के वारंटी रनवे पुरानी टोला निवासी राजेश यादव व ननौरा गांव के सुधीर कुमार उर्फ सुधीर कुमार साह की भी गिरफ्तारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.